Posts

Showing posts with the label अमेरिका

अमेरिका के सीएटल में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ डोमचांच के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णकांत सिंह की इंजीनियर पत्नी नीलम सिंह ने की छठ

Image
  अमेरिका के सीएटल में  भक्ति के साथ   डोमचांच के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णकांत सिंह की इंजीनियर पत्नी नीलम सिंह ने की छठ प्रेम भारती  कोडरमा । बिहार , झारखंड, उत्तर प्रदेश के महापर्व छठ ने महासागरों के पार अपना रास्ता खोज लिया है। अपने मिट्टी से हजारों मील दूर होने के बाद भी छठी मईया के प्रति लोगों की आस्था कम नहीं होती , इसीलिए तो छठ पूजा लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। जिले के डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णकांत सिंह की इंजीनियर पत्नी नीलम सिंह अमेरका के सीएटल में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ छठ पर्व मना रही हैं। नीलम लगातार तीसरे वर्ष भी अमरीका में छठ पूरी पवित्रता और पारंपरिक अनुष्ठानों से मना कर अपनी सभ्यता और संस्कृति की अनूठी मिशाल पेश कर रही हैं। अपने गहरे आध्यात्मिक महत्व और अद्वितीय अनुष्ठानों के लिए जाना जाने वाला, छठ पूजा जीवन, ऊर्जा और समृद्धि प्रदान करने के लिए सूर्य देव और छठी मैया का सम्मान करता है। नीलम सिंह ने नहाय खाय के साथ इस महापर्व की शुरुवात की तथा खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घण्टे का निर्जला उपवास भी...