Posts

Showing posts with the label ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संजय पासवान ने मईयां सम्मान योजना के आवेदनों में सुधार के लिए विशेष कैम्प लगाने का किया आग्रह

Image
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संजय पासवान ने मईयां सम्मान योजना के आवेदनों में सुधार के लिए  विशेष कैम्प लगाने का किया आग्रह  कोडरमा - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक शिष्टमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की  भारी जीत पर उन्हें बधाई दिया। शिष्टमंडल का नेतृत्व सीपीएम पोलिट ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात ने किया। मुख्यमंत्री से करीब आधे घंटे तक की वार्ता में झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। शिष्टमंडल में शामिल पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य और स्थानीय ट्रेड यूनियन नेता संजय पासवान ने मुख्यमंत्री से महत्वाकांक्षी मईयां सम्मान योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गृहणी और गरीब महिलाओं को काफी खुशी मिली है। अब अपने निजी जरूरतों के लिए पति और माता पिता पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है. लेकिन राज्य की हजारों गरीब और जरूरतमंद महिला इस योजना से वंचित हैं। हजारों आवेदनों की इंट्री में प्रज्ञा केंद्रों द्वारा बैंक एकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड भरने में गलती कर दिया गया है। जिसके कारण रोज हजारों वंचि...

माकपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शीर्ष पांच में संजय पासवान शामिल

Image
  माकपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शीर्ष पांच में संजय पासवान शामिल प्रेम भारती  कोडरमा - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शीर्ष 5 नेताओं में सीटू नेता और माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान को भी शामिल किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपे गए 17 लोगों की सूची में पोलिट ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सासंद बृंदा कारात, पोलिट ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद डा.रामचंद्र डोम, केन्द्रीय कमिटी सदस्य व राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य सचिवमंडल सदस्य सुफल महतो, संजय पासवान, एहतेशाम अहमद, प्रफुल्ल लिंडा, सुखनाथ लोहरा, मो. इकबाल, समीर दास, शिवानी पाल, सुरजीत सिन्हा, राज्य कमिटी सदस्य बिश्वजीत देव, शिवबालक पासवान, रंगोवती देवी और वीणा लिंडा शामिल हैं. मालूम हो कि सीपीएम झारखंड में 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जिसमें तमाड़, चतरा, सिसई, मांडर, बहरागोड़ा, पाकुड़, महेशपुर, जामताड़ा और जामा शामिल है. पार्टी नेता श्री पासवान को महेशपुर और चतरा का प्रभारी भी बनाया गया है. प्रतिक्रिया देते हुए सीपीएम नेता संजय पासवान ने कहा कि पार्...

आपकी विकास पार्टी ने लांच किया अपना सिंबल (कलम की निब सात किरणों के साथ छाप

Image
  आपकी विकास पार्टी ने लांच किया अपना सिंबल (कलम की निब सात किरणों के साथ छाप प्रेम भारती  कोडरमा आपकी विकास पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग से मिला अपना चुनाव चिन्ह (कलम की निब सात किरणों के साथ लांच किया। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा झारखंड में झारखंड वासियों के हित के लिए और झारखंड प्रदेश में रहने वाले 4.06 करोड़ झारखंड वासी मूल वासी एवं दबे कुचले की आवाज को बुलंद करने के लिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए झारखंड में आपकी विकास पार्टी का गठन किया है। झारखंड वासी मूल वासी रोजगार के लिए झारखंड से पलायन करने पर मजबूर हैं कारण कोंग्रेस, JMM, RJD, के पास ना कोई नियत है ना निति है।  झारखंड को बिहार से अलग हुए लगभग 24 वर्ष हो चूका है जिस उद्देश्य के साथ हमारे वीरों ने झारखंड राज्य का गठन किया आज वह उद्देश्य कहीं दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है। बेरोजगारी, भुखमरी, स्वास्थ, शिक्षा, पलायन जैसे अनेक समस्याएं हैं इन सभी पार्टियों ने केवल झारखंड की सम्पति को लूटने का काम किया है। झारखंड आन्दोलन में मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने सक्रिय रूप से शालिम ...

सीताराम येचुरी के निधन से वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक आंदोलनों को गंभीर क्षति : संजय पासवान

Image
  सीताराम येचुरी के निधन से वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक आंदोलनों को गंभीर क्षति : संजय पासवान  प्रेम भारती   कोडरमा - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मालूम हो कि फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से जूझने के बाद गुरुवार को एम्स दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई। वे 72 वर्ष के थे। सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि सीताराम येचुरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वोच्च नेता और वामपंथी आंदोलन के सर्वमान्य नेता व प्रसिद्ध मार्क्सवादी विचारक थे। वे एक मेधावी छात्र थे जिन्होंने अर्थशास्त्र में अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों डिग्रियों में प्रथम श्रेणी हासिल की थी। 1974 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन में शामिल हुए और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेता बने। वह दो साल के भीतर तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 से 1986 तक स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे और छात्र संगठन को अखिल भारतीय रूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका नि...

ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला पुरुष को लिया अपने चपेट में, मौके पर दोनों की हुई मृत्यु

Image
  ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला पुरुष को लिया अपने चपेट में, मौके पर दोनों की हुई मृत्यु प्रेम भारती  नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह नवलशाही थाना के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक व एक महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान ताराटांड़ निवासी मनुवर अंसारी उम्र 16 वर्ष रजिया खातून पति मुबारक अंसारी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुए हैं। लोगों ने बताया कि अपने घरेलू विवाद को लेकर युवक व महिला नवलशाही थाना आवेदन देने गया था आवेदन देकर लौटने के क्रम में  रफ्तार ट्रैक्टर दोनों को अपने चपेट में ले लिया जिसे दोनों को मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने रोड को जाम कर दिया है। जिसे परिजनों ने मुवाआजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर नवलशाही थाना प्रभारी व डोमचांच सी ओ के द्वारा जाम हटाने की प्रयास किया गया। काफी समझाने बुझाने के बाद रोड जाम को हटाया गया वहीं दोनों शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

भाजपा के हजारों कार्यकर्ता आक्रोश रैली में हुए शामिल

भाजपा के हजारों कार्यकर्ता आक्रोश रैली रांची में हुए शामिल, बसों को कई जगह रोका गया विधायक डॉ नीरा यादव के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ता पहुंचे रांची  प्रेम भारती  झुमरी तिलैया भारी बारिश के बावजूद रांची में आयोजित  आक्रोश रैली में हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए कुच किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आवाहन पर भाजपा एवं इसके कई इकाइयों के कार्यकर्ता झुमरी तिलैया ,डोमचांच ,कोडरमा ग्रामीण ,,सतगावॉ, मरकच्चो, नवलशाही, कोडरमा नगर ,चंदवारा, जयनगर,प्रसाद बाद, डोमचांच ग्रामीण कोडरमा  जिला के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य ,विभिन्न मंच मोर्चा के  पदाधिकारी सभी मंडलों के अध्यक्ष ,कार्यकर्ता हजारों की संख्या में रांची पहुंचे और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली ।कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली  छोटे वाहनों , बसों के जरिए रांची के लिए रवाना हुए ।रांची के पूर्व बूटी मोड़, बोड़ीयो,ओरमांझी  में बसों को पुलिस प्रशासन के द्वारा  रोका गया। जहां की विधायक डॉ नीरा यादव ने हेमंत सरकार का विरोध करते हुए कहा कि वाहनों की जांच आज ह...