बाबूलाल मरांडी को चुनाव जितवाने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने निरंजन राय को ले उड़े हेलीकॉप्टर से

बाबूलाल मरांडी को चुनाव जितवाने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने निरंजन राय को ले उड़े हेलीकॉप्टर से प्रेम भारती गिरिडीह धनवार से भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को मनाने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री व झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उनके गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने बंद कमरे में निरंजन राय से बातचीत की, उन्हें विधानसभा चुनाव मैदान से हटने और बाबूलाल को समर्थन देने को लेकर दोनों नेताओं ने समझाया निरंजन राय को सरकार बनने पर उचित मान सम्मान देने का भरोसा दिया। करीब एक घंटे तक हुई बातचीत के बाद हिमंता सरमा व निशिकांत दुबे हेलीकॉप्टर से निरंजन राय को लेकर उड़ गए। साथ जाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गयी कि निरंजन राय मान गए हैं। यदि नहीं माने होते तो भाजपा नेताओं के साथ नहीं जाते। संभव है कि निरंजन राय को पार्टी के बड़े नेता से मुलाकात करायी जा सकती है। इसी उद्देश्य से भाजपा नेता उन्हें यहां से लेकर गए हैं, इस मामले में निरंजन राय की कोई प्रतिक्रिया तत्का...