Posts

Showing posts with the label रामगढ़

जितिया अखाड़ा पहुंचे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, दी शुभकामनाएं

Image
 जितिया अखाड़ा पहुंचे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, दी शुभकामनाएं महिलाओं ने झारखंडी संस्कृति के अनुसार पारंपरिक तरीके से किया भव्य स्वागत  प्रदीप बर्मन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूरे दुलमी प्रखंड में बुधवार को जितिया पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में गिरिडीह सांसद एवं राज्य के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी और आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव व रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो बुधवार की शाम दुलमी प्रखंड अंतर्गत पोटमदगा पंचायत के ग्राम जमुआ बेड़ा में किरण देवी के घर के जितिया अखाड़ा में पहुंचे। यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम महिलाओं ने झारखंडी संस्कृति के अनुसार पारंपरिक तरीके से आम के पत्ते से बने माला एवं पत्तों व फूलों से निर्मित टोपी पहनाकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी माताओं को जितिया पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जितिया पर्व में महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए भगवान जीमू...