फांसी के फंदे में झूलती मिली विवाहिता, सात महीने पहले हुई थी शादी

फांसी के फंदे में झूलती मिली विवाहिता, सात महीने पहले हुई थी शादी संजय गुप्ता जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गोहाल ग्राम मकतपुर निवासी इंदु कुमारी पति साजन कुमार फांसी के फंदे में झूलती हुई देखी गई। झूलती हुई लाश को देखने के बाद घर वाले एवं ग्रामीणों ने इसकी सूचना जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह को मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया गया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। लड़की के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जान से मार कर फांसी के फंदे पर लटकाने एवं साजिश के तहत हत्या करने के बारे में कहा। मायके वालों का कहना था कि लड़की को प्रताड़ित किया जाता था। लड़की वालों ने लड़के एवं उसके माता-पिता पर जान से मारने का आरोप गठित किया है। लडके के परिवार वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर एवं सजा दिलाने की मांग की है। लड़की की हत्या सुनने के बाद मायके वाले महिला पुरुष काफी संख्या में लड़की के ससुराल पहुंचे और लोगों ने काफी हंगामा किया कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दो।