Posts

Showing posts with the label रांची

शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे स्कूल के बच्चों का बस दुर्घटनाग्रस्त कई घायल

Image
  शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे स्कूल के बच्चों का बस दुर्घटनाग्रस्त कई घायल  घायल स्कूली बच्चों को देखने मेदांता पहुंची विधायक डॉ नीरा यादव प्रेम भारती  चंदवारा शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे राइजिंग पब्लिक स्कूल के बच्चों का बस अनगड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 2 दर्जन बच्चे घायल हो गए। बस कोडरमा से बच्चों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर रांची गई थी। बच्चों को साइंस सिटी और हुंडरू फॉल ले जाना था। हुंडरू फॉल जाते समय जलप्रपात से 3 किलोमीटर पहले सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और तत्काल सभी घायल बच्चों को मेदांता अस्पताल भेजा गया जहां इन सभी का इलाज किया जा रहा है। कोडरमा।  विधायक डॉ नीरा यादव शनिवार शाम घायल बच्चों को देखने मेदांता अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल स्कूली बच्चों हालचाल लिया और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञात हो कि कोडरमा जिला के चन्दवारा प्रखंड अन्तर्गत करौंजिया में स...

भाजपा विधायक दल का नेता कौन सदन में नए चेहरों पर आगे का भविष्य

Image
  भाजपा विधायक दल का नेता कौन, सदन में नए चेहरों पर आगे का भविष्य  सत्ता पक्ष मजबूत, विपक्ष कमजोर,              सरकार को घेरना आसान नहीं प्रेम भारती  झारखंड, रांची  9 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होगा. सत्र से पहले भाजपा को विधायक दल का नेता चुनना होगा। नेता को लेकर पार्टी के अंदर मंथन व  हलचल तेज है। विधानसभा के अंदर जन मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार को कौन घेर सकता है। आंकड़ों और तथ्यों के साथ सदन में कौन अपनी बातें मजबूती से रख सकेगा। भाजपा को ऐसे नाम पर विचार करना होगा, जो सरकार को सदन में घेर सके। जवाब देने को मजबूर कर सके विपक्ष का संख्या बल कम है, जबकि सत्ता पक्ष मजबूत है। ऐसे में चुनौती बड़ी है विधानसभा के अंदर मुखर आवाज उठाने वाले कई विधायक हार चुके हैं। इनमें नेता प्रतिपक्ष रहे अमर बाउरी, भानु प्रताप शाही, विरंची नारायण, अनंत ओझा व रणधीर सिंह प्रमुख हैं। भाजपा में तीन चेहरे प्रमुख हैं जो नेता प्रतिपक्ष के दावेदार हैं और सीनियर भी हैं। इनमें रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व कोडरमा विधायक पूर्व म...