NCC हमें सिखाता है, भविष्य में चुनौतियों के लिए तैयार रहना राष्ट्र के निर्माण में भाग लेना नारी का सम्मान– कमांडर राजेश करेल

NCC हमें सिखाता है, भविष्य में चुनौतियों के लिए तैयार रहना राष्ट्र के निर्माण में भाग लेना नारी का सम्मान– कमांडर राजेश करेल प्रेम भारती कोडरमा नेशनल लेवल कैंप एक भारत श्रेष्ठ भारत -1 के नौवे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के कैंप कमांडेंट राजेश करेल विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेट के साथ महत्वपूर्ण बातें साझा की । उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्य अनुशासन पर्यावरण और समाज सेवा के ऊपर विशेष चर्चा की, कैडेटो को पर्यावरण की रक्षा करना पेड़ लगाना दुर्घटना में घायल लोगों को बिना डर के उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाना एनसीसी कैडेट से को भविष्य में चुनौतियों के लिए तैयार रहना, राष्ट्र के निर्माण में भाग लेना नारी का सम्मान करना सशस्त्र बलों में करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश के जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के महत्व को काफी सरलता से कैडेट को समझाया उन्होंने रक्तदान शिविरों में भाग लेने का आग्रह किया एवं विभिन्न राज्यों के कैडेट्स के सवालों का बड़े ही...