भाजपा के हजारों कार्यकर्ता आक्रोश रैली में हुए शामिल

भाजपा के हजारों कार्यकर्ता आक्रोश रैली रांची में हुए शामिल, बसों को कई जगह रोका गया विधायक डॉ नीरा यादव के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ता पहुंचे रांची 

प्रेम भारती 

झुमरी तिलैया भारी बारिश के बावजूद रांची में आयोजित  आक्रोश रैली में हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए कुच किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आवाहन पर भाजपा एवं इसके कई इकाइयों के कार्यकर्ता झुमरी तिलैया ,डोमचांच ,कोडरमा ग्रामीण ,,सतगावॉ, मरकच्चो, नवलशाही, कोडरमा नगर ,चंदवारा, जयनगर,प्रसाद बाद, डोमचांच ग्रामीण कोडरमा  जिला के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य ,विभिन्न मंच मोर्चा के  पदाधिकारी सभी मंडलों के अध्यक्ष ,कार्यकर्ता हजारों की संख्या में रांची पहुंचे और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली ।कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली  छोटे वाहनों , बसों के जरिए रांची के लिए रवाना हुए ।रांची के पूर्व बूटी मोड़, बोड़ीयो,ओरमांझी  में बसों को पुलिस प्रशासन के द्वारा  रोका गया। जहां की विधायक डॉ नीरा यादव ने हेमंत सरकार का विरोध करते हुए कहा कि वाहनों की जांच आज ही क्यों इसके बाद बसों को आगे के लिए रवाना किया गया। वही छोटी गाड़ियों से कार्यकर्ता भारी संख्या में मोराबादी मैदान में पहुंचकर सभा को सफल बनाया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी,संजय सेठ ,पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सहित कई संसदीय क्षेत्र के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक वर्तमान विधायक के साथ सेल्फी लेकर फोटो शोशल मिडिया में चलाया। इस रैली में प्रदेश का समिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी, मिडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नु ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह,  आदि हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी