कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त


 कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त 



प्रेम भारती 


कोडरमा 05 दिसम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा एवं पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नवलशाही स्थित विण्डोमोह चौक के पास गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर गिरिडीह के तरफ से आने वाले वाहनों को जाँच किया जाने लगा। वहन जाँच के क्रम में पिकअप वाहन संख्या- BR01GM 5334 को रोककर जाँच किया गया तो 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, तथा गिरफ्तार पिकअप चालक राहुल सिंह से पुछताछ के बाद इसके निशानदेही पर नवलशाही थाना अंतर्गत ग्राम- पिछडी स्थित जंगल में एक टुटा-फुटा घर रो 492 पेटी अंग्रेजी शराब बरागद किया गया साथ हीं घटना रथल पर अवैध शराब कारोबार में परिवहन हेतु उपयोग में आने वाले पिकअप वाहन संख्या- BR01GJ 4570 एवं Tiago कार संख्य- JH10BW 5995 को जप्त किया गया एवं इस कारोबार में संलिप्त कुल पाँच (05) अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नवलशाही थाना कांड संख्य- 68/24 दिनांक- 05.12.2024 धारा-317(5)/274/275 B.N.S एवं 47 (A) Excise act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त • राहुल सिंह, उम्र 25 वर्ष, पिता- राजू सिंह, सां० श्रीनिवास नगर, थाना- मुलीपुरा, जिला- सुर्यनगर (राजस्थान)।

• शंभु रावत, उम्र 30 वर्ष, पिता मोवनलाल, सा)- डांगियोकाखेड़ा, थाना- बिन्दर, जिला- उदयपुर (राजस्थान)। • संतोष साव, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० जितन साव, सा०- हिरोडीह, थाना- हिरोडीह, जिला- गिरिडीह। • बिनोद सिंह, उम्र 45 वर्ष, पिता अर्जुन सिंह, सा०- बरयारडीह, थाना- मरकच्चो, जिला-कोडरमा।

 विजय साव, उम्र 45 वर्ष, पिता नारायण साव, सा० डोगोडीह, थाना- नवलशाही, जिला- कोडरमा।

जप्त समाग्री में– पिकअप वाहन संख्या- BR01GM 5334, पिकअप वाहन संख्या- BR01GJ 4570, Tiago कार सख्या JH10BW 5995, Night Queen 180 ml 144 पेटी (144*48= 6912 पीस) = 1244.16 लीटर, Night Queen 375ml- 225 पेटी (225°24 = 5400 पीस) = 2025 लीटर,  Night Queen 750 ml-219 पेटी (219°12-2628 पीस) 1971 लीटर, कुल- 588 पेटी (5240.16 लीटर)


छापामारी दल में शामिल अधिकारी पु०अ०नि० शाशिभूषण कुमार, थाना प्रभारी नवलशाही धाना, पु०अ०नि० रवि प्रकाश पंडित, नवलशाही थाना, पु०अ०नि० दशरथ किस्कु, नवलशाही थाना, सशस्त्र बल, नवलशाही थाना।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी