आपकी विकास पार्टी ने लांच किया अपना सिंबल (कलम की निब सात किरणों के साथ छाप

 आपकी विकास पार्टी ने लांच किया अपना सिंबल (कलम की निब सात किरणों के साथ छाप





प्रेम भारती 

कोडरमा आपकी विकास पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग से मिला अपना चुनाव चिन्ह (कलम की निब सात किरणों के साथ लांच किया। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा


झारखंड में झारखंड वासियों के हित के लिए और झारखंड प्रदेश में रहने वाले 4.06 करोड़ झारखंड वासी मूल वासी एवं दबे कुचले की आवाज को बुलंद करने के लिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए झारखंड में आपकी विकास पार्टी का गठन किया है। झारखंड वासी मूल वासी रोजगार के लिए झारखंड से पलायन करने पर मजबूर हैं कारण कोंग्रेस, JMM, RJD, के पास ना कोई नियत है ना निति है।  झारखंड को बिहार से अलग हुए लगभग 24 वर्ष हो चूका है जिस उद्देश्य के साथ हमारे वीरों ने झारखंड राज्य का गठन किया आज वह उद्देश्य कहीं दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है। बेरोजगारी, भुखमरी, स्वास्थ, शिक्षा, पलायन जैसे अनेक समस्याएं हैं इन सभी पार्टियों ने केवल झारखंड की सम्पति को लूटने का काम किया है। झारखंड आन्दोलन में मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने सक्रिय रूप से शालिम थे, अलग राज्य के आन्दोलन में मुस्लिम आन्दोलनकारियों ने अहम भूमिका निभाई थी। 1989 में मोहम्मद मुर्तजा अंसारी (चक्रपुर) 1990 में अशरफ खान (खेल्लारी रांची) 1992 में मोहम्मद सईद और जुबैर अहमद (सोनारी जमशेदपुर) 1993 में वहाब अंसारी (कोठशीला पुरुलिया) और SK कुतुबुद्दीन (मदिनापुर) ने झारखंड आन्दोलन में अपने प्राण की अहुति दी थी। राजनीतिक पार्टियाँ कोंग्रेस, आजसू, भाजपा JMM, RJD इन सभी पार्टियों ने सिर्फ मुस्लिम समुदाय का हक छिनने का काम किया है, आए दिन दलित, आदिवासी अल्पसंखियक मुस्लिम समुदाय के उपर आए दिन अत्याचार बढ़ती जा रही है कुछ ढोंगी पाखंडीयों ने हमारे पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के उपर अभद्र टिप्पणी करने वाले रामगिरी महाराज, नरसिभानंद और भाजपा विधायक नितीश नारायण राणे के विरोध में आपकी विकास पार्टी झारखंड के विभिन जिलों में विरोध मार्च करेंगे।

आपकी विकास पार्टी ने संकल्प लिया है की जिसकी जितनी जन संख्या भारी उसको उतनी हिस्सेदारी और झारखण्ड वासी मूल वासी से मेरा अनुरोध है की आप ने देश की आज़ादी के बाद तमाम राजनितिक पार्टियों को मौका दिया और झारखण्ड अलग राज्य का गठन के बाद 24 वर्ष कोंग्रेस, आजसू, भाजपा JMM, RJD, को मौका दिया इन सभी पार्टीयों ने झारखंड को बदहाल कर 40% खनिज सम्पति को लूटने का काम किया इन सभी पार्टियों को 24 वर्ष का हिसाब देना होगा अगर प्रदेश की जनता आपकी विकास पार्टी को मौका दिया तो सोना जैसन झारखण्ड बनाने का काम करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी