पुलिस ने वाहन एवं वाहन चालक सहित 84 लीटर बियर किया जप्त

 कोडरमा पुलिस ने वाहन एवं वाहन चालक सहित 84 लीटर बियर किया जप्त




प्रेम भारती 

कोडरमा दिनांक - 25/08/2024 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रे रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार वाहन सं० BRO1DW-4633 से अवैध बीयर बासोडीह बाजार होते हुए नवादा बिहार ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में थाना प्रभारी सतगावां विजय गुप्ता के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई हेतु नासरगंज चेक पोस्ट के पास दिवा गश्ती दल के सहयोग से वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार वाहन सं० - BR01DW-4633 को रोक कर विधिवत तलाशी ली गई। जिसमें तलाशी के दौरान GOD FATHER केन बियर 07 पेटी प्रत्येक पेटी में 500 ml का 24 पीस केन बीयर (कुल 168 पीस 84 लीटर) बरामद हुआ। वाहन चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम चन्दन कुमार उम्र 37 वर्ष पिता स्व० कृष्णा प्रसाद ग्राम दरगाह रोड थाना सुलतानगंज जिला पटना बिहार बताया गया। बरामद GOD FATHER केन बियर का कागजात कि मांग करने पर वाहन चालक द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। बरामद GOD FATHER केन बियर एव ग्रे रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार वाहन सं० - BR01DW-4633 को विधियत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संबंध में सतगावाँ थाना कांड सं० - 66/2024 दिनांक 25/08/2024 धारा 274/275/3(5) BNS 2023 एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त –चन्दन कुमार उम्र 37 वर्ष पित्ता स्व० कृष्णा प्रसाद ग्राम दरगाह रोड थाना सुलतानगंज जिला पटना बिहार है। जप्त सामग्री में 1. GOD FATHER केन बियर 07 पेटी प्रत्येक पेटी में 500 ml का 24 पीस केन बीयर,(कुल 168 पीस = 84 लीटर),2. ग्रे रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार वाहन सं०-BR01DW-4633 है। छापामारी दल में शामिल अधिकारी 1. पु०अ०नि० विजय गुप्ता थाना प्रभारी सतगावां थाना, 2. पु०अ०नि० रौशन कुमार पासवान सतगावां थाना, 3. स०अ०नि० कृष्णा राम सतगावां थाना, 4. आ0/456 पवन कुमार सतगावां थाना रिजर्व गार्ड, 5. आ0/492 चन्द्रभूषण सिंह सतगावां थाना रिजर्व गार्ड, 6. चा0आ0/155 बाबूलाल यादव सतगावां थाना थे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी