सम्पति विवाद में हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सम्पति विवाद में हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


प्रेम भारती

 सतगावां 26 अगस्त 2024 को कोडरमा जिला के सतगावां थानान्तर्गत ग्राम-राजाबर टोला, पछियारीडीह,  में सम्पति विवाद को लेकर ब्रह्मदेव महतो को कुल्हाडी एवं रड़ से मारकर हत्या कर दी गई। मारपीट में शामिल महाविर महतो, उम्र 63 वर्ष, पिता स्व० लालो महतो, सा० राजबर, टोला पछियरीडीह, थाना- सतगावां को वहां मौजूद लोगो के द्वारा पकड़ा लिया गया। शेष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशानुसार अनु०पु० पदा० के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कर्रवाई करते हुए फरार हुए अन्य अभियुक्तः- लाल बहादुर यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता- महाबिर महतो, सा० राजबर, टोला- पछियारीडीह, थाना-सतगावां को 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे सतगावां थाना काण्ड संख्या- 67/24 दिनांक- 26/08/2024 दर्ज कर अग्रिम कर्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त 1. लाल बहादुर यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता- महाबिर महतो, सा० राजबर, टोला- पछियारीडीह, थाना- सतगावा ।, 2. महाविर महतो, उम्र 63 वर्ष, पिता स्व० लालो महतो, सा० राजबर, टोला- पछियारीडीह, थाना- 

सतगावां है। जप्त सामग्री 1. घटना मे परियुक्त रड़, 2. घटना में परियुक्त कुल्हाड़ी, 3. लाल बहादुर यादव का घटना के समय पहना हुआ कपड़ा। है। छापामारी दाल में शामिल अधिकारी –अनु० पु० पदा०, कोडरमा, पु००नि० विजय गुप्ता, थाना प्रभारी, सतगावां, पु०अ०नि० रौशन कु० पासवान,सतगावां,स०उ0नि दिनेश मुर्मू सतगावां थाना, सशस्त्र बल सतगावां थाना थे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी