जी. एस. पब्लिक स्कूल में मनाया गया नेशनल स्पोर्ट्स डे। छोटे-छोटे बच्चों ने लिया विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग

 जी. एस. पब्लिक स्कूल में मनाया गया नेशनल स्पोर्ट्स डे। छोटे-छोटे बच्चों ने लिया विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग




प्रेम भारती 

डोमचांच स्थित जी. एस. पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।  जिसमे विद्यालय के सभी बच्चों ने अलग अलग खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व निदेशक नितेश कुमार के द्वारा फीता काट कर किया गया।

निदेशक नितेश कुमार ने अपने संबोधन में शुभकामनाएं देते हुए कहा नेशनल स्पोर्ट्स डे  29 अगस्त को मनाने के पीछे हॉकी के लिजेंड मेजर ध्यानचंद है जिन्हें 'हॉकी का जादूगर' भी कहा जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। 


उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में तीन लगातार ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किए है। इसलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। इसके अलावा उन्हें 'हॉकी विजार्ड' का टाइटल भी दिया गया था, साथ ही विभिन्न खेलों में भाग लिए सभी बच्चों की तारीफ की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के वर्ग नर्सरी के बच्चों ने पिक कलर बॉल रेस, एल.के.जी. के बच्चों ने बिग बॉल होल्ड पेअर रेस, यू.के.जी. के बच्चों ने प्लास्टिक ग्लास बॉल बैलेंस रेस साथ ही सभी वर्ग के बच्चों ने विभिन्न खेलों जैसे चेस, लॉन्ग जम्प, चेयर म्यूजिकल रेस, मैथ सॉल्व रनिंग गेम, स्पून बॉल रेस व बुक होल्डिंग गेम में अपनी भागीदारी निभाई और सभी ने जमकर मस्ती की। प्रतियोगिता में जो बच्चे फर्स्ट, सेकंड ,थर्ड को प्रस्तुति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस का लुप्त उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी