संगठनात्मक समीक्षा बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया - डॉ. बेला प्रसाद


अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड कांग्रेस  प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद ने परिसदन कोडरमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक



संगठनात्मक समीक्षा बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया - डॉ. सिरिबेला प्रसाद

प्रेम भारती 

कोडरमा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव व सह झारखंड प्रभारी  डॉ. सिरिबेला प्रसाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज परिसदन कोडरमा में दिन में 11:00 बजे आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर संगाठात्मक समीक्षा बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान के अध्यक्षता में आयोजित किया गया किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सह प्रभारी होने के नाते झारखंड में पहले दौरा में में जिले में यह मेरा पहला बैठक है। कोडरमा के कार्यकर्ता काफी अनुशासित है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह देश मे भाजपा एवं आरएसएस के लोग हिंदू मुस्लिम कर रहे हैं जो काफी देश के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि कि देश में अगर सबसे ज्यादा कोई बलिदान के साथ आर्थिक विकास में भागीदारी कोई किया है तो वह है कांग्रेस पार्टी। यह भाजपा के लोग झारखंड के गठबंधन सरकार को गिरने के लिए कई षड्यंत्र रचे फिर भी इनका षड्यंत्र का खेल नहीं चला। निश्चित तौर पर आने वाले दिन में झारखंड विधानसभा चुनाव में 2024 फिर एक बार गठबंधन की सरकार बनेगी। बैठक को संयुक्त रूप से करते प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कोडरमा में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। संगाठात्मक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि आज परिसदन कोडरमा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा की गई जिसमें झारखंड सह प्रभारी ने कहा कि जल्दी कोडरमा विधानसभा के सीट को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय मल्लिका अर्जुन खड़गे को अवगत कराया जाएगा। बैठक के बाद झारखंड सह प्रभारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ एक-एक करके मुलाकात किया। मौके पर लीलावती मेहता निर्मल कुमार ओझा राजेंद्र जयसवाल सईद नसीम राम लखन पासवान लक्ष्मण यादव नारायण बरनवाल प्रदीप सिंह सुरेंद्र यादव मनोज सहाय पिंकू सरोज मेहता सरवन सिंह प्रमोद बरनवाल राजू सिंह विजय सिंह मिसबाहुद्दीन दशरथ पासवान फैयाज अब्बू केसर सोनू वारसी नागेश्वर राम माना राम सदानंद पांडे अज्जू सिंह अनिल यादव राजकुमार यादव शंभू शर्मा पवन सिंह शंभू सिंह संजय शर्मा अर्जुन सिंह जमाल खान आशीष पांडे भोला दास गालिब मंसुरी उपेंद्र सिंह उमेश साव कुन्दन साव दिलीप राम फहीम खान अनिल यादव मोहम्मद नवाब आलम चौधरी पासवान विकास सिन्हा इत्यादि सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी