त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को नही मिल रहा संवैधानिक अधिकार, होगा बड़ा आंदोलन- रामधन

 त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को नही मिल रहा संवैधानिक अधिकार, होगा बड़ा आंदोलन- रामधन




प्रेम भारती 

झुमरी तिलैया। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद चुनकर आए जनप्रतिनिधि खासा नराज है।नाराजगी की वजह जनप्रतिनिधियों को संवैधानिक अधिकार नही मिलना है। त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि को हक़, सम्मान और अधिकार नही मिलने से जिला परिषद से लेकर प्रमुख,मुखिया,पंसस और वार्ड सदस्य ठगे महसूस कर रहें है।त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि हक-अधिकार और मान सम्मान के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाने में जुट गए है। शनिवार को झुमरी तिलैया के विवेक विला में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की जिलास्तर पर  बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद उम्मीद थी कि, जनप्रतिनिधियों को उचित अधिकार और मान सम्मान मिलेगा। लेकिन चुनाव के 2 साल बाद भी जनप्रतिनिधियों के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है।आम जनमानस को जनप्रतिनिधियों से काफी उम्मीदें होती है,लेकिन जनप्रतिनिधियों के हांथो में निर्णायक अधिकार नही है। जिसके कारण जनकल्याण के कार्यो का निष्पादन कराने में विकराल समस्या बन जाती है। ऐसी परिस्थितियों में जनप्रतिनिधियों के अधिकार सुनिश्चित हो और जनप्रतिनिधियों  के मान-सम्मान में इज़ाफ़ा हो।इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि एकजुटता के बंधन में बंधकर लड़ाई लड़ेगी। त्रिस्तरीय पंचायत के जिलास्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोडरमा में संगठन को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य महादेव राम, शांति प्रिया,जिप प्रतिनिधि देवनारायण यादव,धन्नजय यादव,डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, मरकच्चो प्रमुख विजय सिंह,चंदवारा प्रमुख प्रतिनिधि विजय मोदी, कोडरमा प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुखिया बेदू साव,मुखिया संघ अध्यक्ष श्याम देव यादव,गणेश दास, राजू सिंह,सदानंद यादव,रमेश यादव,कन्हाई यादव, सुबोध यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी