पूर्व से ही कोडरमा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रहा है-भागीरथ पासवान

 कोडरमा विधानसभा के लिए संभावित पांच उम्मीदवारों की सूची राज्य कांग्रेस कमिटी को भेजा गया 



प्रेम भारती 

कोडरमा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के   निर्देशानुसार 24 सितंबर 2024 को 11:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय कोडरमा में मिशन 2024 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोडरमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक किया गया। प्रत्येक प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रखंड पर्यवेक्षकों के माध्यम से भेजे गए सभी संभावित उम्मीदवारों का पांच नामो की सूची पर विशेष चर्चा किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हजारीबाग अवधेश सिंह को कोडरमा जिला द्वारा संभावित पांच उम्मीदवारों का नाम का सूची  सोपा गया जिसको  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सोपा जाएगा। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने बताया कि कोडरमा में आए हुए पर्यवेक्षक अवधेश सिंह को पांच नामो का अनुशंसित सूची सोपा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 के बाद कोडरमा विधानसभा में आज तक कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार नहीं बना है, जबकी कोडरमा मे पूर्व से कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां लगातार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं, जिसमें पूर्व विधायक स्व० अवध बिहारी दीक्षित दो बार एवं विधायक स्व० राजेंद्र नाथ दां उर्फ हिरु बाबू तीन बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान 2024 मे इस बार पार्टी आलाकमान से अनुरोध किया जाएगा कि गठबंधन के तहत कोडरमा विधानसभा की सीट कांग्रेस के हाथों में रहे । वही कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि शशि मोहन सिंह ने कहां कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए मजबूती के साथ बेहतर कार्य करना होगा। मौके पर जिला  बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह वर्तमान जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव, जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष डोमचांच प्रदीप सिंह, कांग्रेस नेता शाहिद नसीम कांग्रेस जिला महासचिव आशीष पांडेय नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राम लखन पासवान, जिला सचिव मोहम्मद ग़ालिब मंसूरी, पवन सिंह, सेवादल के जिला अध्यक्ष सदानंद पांडेय, विकास सिन्हा, बेबी सिन्हा, मोहम्मद नसीम, राजू सिंह दिलीप राम ,अशरफ अली , चौधरी पासवान , सतगामा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ,राजू सिंह , जयनगर प्रखंड अध्यक्ष मिसबाहुद्दीन ,भोला रविदास, इत्यादि दर्जनों की तादाद में शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी