तेजस्वी यादव का कोडरमा में राजद ने किया स्वागत,रांची जाने के दौरान कोडरमा से गुजरे तेजस्वी, कार्यकर्ताओ का किया हाँथ जोड़ अभिवादन
तेजस्वी यादव का कोडरमा में राजद ने किया स्वागत,रांची जाने के दौरान कोडरमा से गुजरे तेजस्वी, कार्यकर्ताओ का किया हाँथ जोड़ अभिवादन
प्रेम भारती
कोडरमा। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सड़क मार्ग से कोडरमा पहुंचे।तेजस्वी प्रसाद यादव जमुई से सड़क मार्ग से इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने रांची जा रहे थे। हालांकि पहले जमुई से गिरिडीह होते हुए कोडरमा आने का कार्यक्रम था। वहीं राजद कार्यकर्ता बरियारडीह में स्वागत करने को लेकर जुट रहे थे। लेकिन कार्यक्रम में दोपहर में बदलाव हो गया, जिसके कारण तेजस्वी यादव का काफिला रजौली होते हुए कोडरमा पहुंचा। कोडरमा में पंजाब होटल के समीप राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, प्रदेश महासचिव डॉ जावेद अख्तर, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव, सरफराज नवाज, मनोज रजक,संजय दास,महेश यादव के नेतृत्व में तेजस्वी यादव का स्वागत किया। वहीं महेंद्र यादव,विजय यादव,संजय दास के नेतृत्व में झुमरी में स्वागत किया गया।जबकि महाराणा प्रताप चौक के समीप महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर, घनश्याम तुरी,मनोज कुमार यादव, चरनजीत सिंह,धीरज यादव समेत राजद कार्यकर्ताओ ने स्वागत अभिनंदन किया। हालांकि इस दौरान तेजस्वी यादव कार में बैठे बैठे ही हाँथ जोड़कर कार्यकर्ताओ और नेताओं को अभिनंदन किया और सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए। मौके पर भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद है।
Comments
Post a Comment