दुर्गा पूजा के अवसर पर राज इंटरनेशनल स्कूल में गरबा महोत्सव आयोजित

 दुर्गा पूजा के अवसर पर राज इंटरनेशनल स्कूल में गरबा महोत्सव आयोजित





 उमंग है तरंग है, तू ज्वाला सा प्रचंड है, है रूप कई, रंग कई, फिर भी तू अखंड है– राम लखन सिंह




प्रेम भारती 

कोडरमा स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में  दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का आरम्भ दुर्गा स्तुति से की गई। इसके बाद कक्षा पांच की छात्रा रिद्धिमा सिंह ने मां की कविता से कार्यक्रम को जोश से भर दिया |  छात्राओं ने वेश-भूषा में दुर्गा के नव रूपों को दर्शाया। कक्षा प्रथम की छात्रा सौम्या ने महिषासुर स्त्रोतम् पर नृत्य प्रस्तुति से माँ दुर्गा की शक्ति का वन्दन किया  छात्रों  द्वारा  नृत्य और गीत प्रस्तुत किये गए। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी गरबा नृत्य  से माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने लघु नाटिका से दुर्गा के नौ रूपों का मंचन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष  राम लखन सिंह ने कहा यह पर्व असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय है। हमें सत्य और न्याय का साथ देना चाहिए। डायरेक्टर सम्पा सिंह ने कहा  दुर्गा पूजा का पर्व हमें शक्ति और साहस का संदेश देता है, जो हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। दुर्गा पूजा का उत्सव हमें जीवन में आशा और सकारात्मकता का संचार करता है। यह हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचानने का अवसर देता है। निर्देशिका सम्पा सिंह ने विद्यालय के छात्रों को संदेश दिया  रास्‍ता चाहे कितना भी मुश्किल क्‍यों न हो, सही मार्ग पर चलने से हमेशा जीत मिलती है। प्राचार्य राहुल घोष ने भी सबको दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए कहा इस पर्व में नौ रूप और उनकी शक्ति की पूजा की जाती है। असत्य और अन्याय पर विजय प्राप्त करने के लिए यह शक्ति महत्वपूर्ण हैं। यह पर्व हमे एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम की एंकरिंग,  प्रभारी स्वाति सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक ए के लाल, ज्योति, अनीता, इंदु, ज्योतिषना, काजल, चंपा, एमडी इकबाल, आदित्य आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी