भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
वर्तमान विधायक पर लगाया गुटबाजी करने का आरोप
सद्दाम अंसारी
चंदवारा/सैनिक स्कूल तिलैया डैम स्थित तिलेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में भाजपा के रूष्ट कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक अमित कुमार यादव के कार्यशैली पर नाजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक पार्टी और संगठन को गर्त में मिला दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक अपने खास लोगों को पार्टी में कई पद दे दिया है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाजपा से इस्तीफा दिया और कहा कि जिस पार्टी में मान सम्मान नहीं दिया जाता है उस पार्टी में रहना उचित नहीं। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र सार्वजनिक किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जिस पार्टी के लोग कहते हैं कि संगठन सर्वोपरि है और विश्व कि सबसे बड़ी एवम् सबसे अच्छी संगठनात्मक ढांचे की पार्टी भाजपा है। उसी पार्टी में बहुत सारी खामियां है। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा प्रत्याशी द्वारा संरक्षित लोगों के द्वारा किए जा रहे आंतरिक राजनीति एवं गुटबाजी के कारण कार्यकर्ताओं में रोष था। जिसके कारण बाध्य होकर इस्तीफा दिया गया। इनलोगों द्वारा प्रखंड अध्यक्ष जैसे पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को तरजीह ना देकर सिर्फ अपने गुट के लोगों के हाथ में नेतृत्व देकर हमें लगातार अपमानित महसूस कराया जा रहा था। इस्तीफा देने वालों में जिला मंत्री केबी यादव, संयोजक, सह संयोजक पंचायत प्रभारी आदि का नाम शामिल है। मौके पर तमाय के पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, मृत्युंजय कुमार पांडेय, श्रीराम यादव, नंदकिशोर प्रसाद, बालेश्वर पांडेय, लक्ष्य कुमार पांडेय, लवकुश यादव, बसंत कुमार यादव, प्रकाश चंद्र साव, मीना साव, विनोद राम, सुरेन्द्र शर्मा, विकाश कुमार रजक, अशोक कुमार, नरेश पंडित, संजय यादव, सतीश सिंह, निरंजन कुमार, नीरज कुमार, कौलेश्वर यादव, पुरूषोतम कुमार, भागीरथ पांडेय, बालेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार यादव, राजू यादव, सिकंदर यादव, राजू मोदी, दिलीप कुमार, रामकिशोर यादव, कमल किशोर यादव आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment