कोडरमा में मगध सम्राट जरासंध जी महाराज की 5227 वी जयंती मनाई गई
कोडरमा में मगध सम्राट जरासंध जी महाराज की 5227 वी जयंती मनाई गई
प्रेम भारती
कोडरमा। मगध सम्राट जरासंध जी महाराज की 5227 वी जयंती लोकतंत्र के महापर्व को देखते हुए चंद्रवंशी विकास मंच कोडरमा जिला कमिटी के द्वारा कोडरमा महावीर मोहल्ला में मंच मुख्य संरक्षक रामेश्वर राम रवानी, जय प्रकाश राम, बिरेंद्र राम, ओम प्रकाश राम,उमेश राम, प्रवीण चंद्रा सुरेंद्र भारती की उपस्तिथि में मंच अध्यक्ष दीपक कुमार नवीन की अध्यक्षता एवं सचिव महेश भारती के संचालन में सादे समारोह आयोजित कर मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता गण ने जरासंध कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जरासंध जी का जन्म मगध सम्राट बृहद्रथ के दो पत्नियों से हुई। जरासंध जी महाभारत काल के सबसे शक्तिशाली राज्य मगध का सम्राट था। जो अपने पराक्रम से 86 राजाओं को बंदी बना लिए थे। वही वक्ताओं ने कहा कि जरासंध बहुत बड़े शिव भक्त थे। उसी चन्द्र से चंद्रवंश कुल में आज चंद्रवंशी समाज का जन्म हुआ। वही वक्ताओं ने कहा कि आज वह 5227 ई पूर्व का दिन नहीं है। की अपने समाज में शक्तिशाली योद्धा पैदा होगा। अगर आज के इस कंप्यूटर युग में हमें जरासंध जैसे शक्तिशाली योद्धा जैसा बनना है तो हम सब को अपने आप को समाज की सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए समाज की एकता अखंडता संप्रभुता के साथ सामाजिक ,राजनीतिक व शैक्षणिक स्थिति को मजबूत करना होगा तभी हम इस युग का शक्तिशाली योद्धा के रूप में अपनी ओर अपने समाज का नाम रौशन कर सकते है। आज के जयंती समारोह में मुख्य रूप से, संतोष चंद्रवंशी,रवि राम,दीपक सिंह, जय प्रकाश राम, मदन राम, बादल कुमार, सहदेव राम ,प्रेम भारती, रमेश राम, सक्षम भारती, ज्योति भारती, सोनम भारती, चंपा देवी , रंजीत राम, दिवाकर राम, मनोज राम, विजय राम , राजेंद्र राम, राजकुमार राम अमन भारती आदि लोगो ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment