मरकच्चो में श्रीमद्भगवद् कथा का आयोजन
मरकच्चो में श्रीमद्भगवद् कथा का आयोजन
माहेश्वरी प्रसाद
भागवत कथा सुनने से होती है पापों से मुक्ति मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो के उत्तरी पंचायत स्थित श्री नगर में राम चन्द्र सिंह के यंहा 8 नवम्बर से चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार की रात्रि वृंदावन से आये कथा वाचक दीनानाथ शारन जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कही कि 18 पुराण में श्रीमदभागवत पुराण सबसे महान पुराण है।इस पुराण में भक्ति की प्रधानता है। उन्होंने कहा कि धुंधकारी के गलत कार्यो में संलिप्त होने के कारण उसकी हत्या हो गयी और अकाल मृत्यु होने के कारण वह प्रेत योनि में चला गया।भाई गोकर्ण ने प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए सूर्य भगवान के बताए सूत्र पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया और भाई धुंधकारी को कथा सुनाई,जिसके श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली। इसलिए मनुष्य को भी समय समय पर श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। प्रवचन के आयोजन से पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर होता जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में मोसोमात सुगनती देवी, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिंह उपेंद्र सिंह सुरेश सिंह महेंद्र सिंह राजू सिंह जमादार सिंह विशाल सिंह निधि सिंह विवेक सिंह अमित सिंह अक्षय सिंह शिवानी कुमारी खुशी कुमारी राजीव रंजन सिंह सपना सिंह समेत कई महिला पुरुष ग्रामवासी लगे हुवे हैं।
Comments
Post a Comment