फूलगोभी छाप निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार सिन्हा उर्फ सुनील यादव ने राजद प्रत्याशी का किया समर्थन

 राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता का तंज-भाजपा से सटोगे,तो आरक्षण से कटोगे - शक्ति सिंह यादव



फूलगोभी छाप निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार सिन्हा उर्फ सुनील यादव ने राजद प्रत्याशी का किया समर्थन




प्रेम भारती 

कोडरमा।निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार सिन्हा उर्फ सुनील यादव ने राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव को अपना समर्थन दिया है। राजद के प्रधान कार्यालय में शनिवार को  निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार सिन्हा उर्फ सुनील यादव ने राजद प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है।उन्होंने कटोगे तो बंटेंगे के जबाब में भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से सटोगे, तो आरक्षण से हटोगे।भाजपा आरक्षण विरोधी है और दलित-पिछड़ों से वोट लेकर आरक्षण ही समाप्त कर रही है।उन्होंने कहा कि झारखण्ड में मंइयां सम्मान योजना के जरिये महिलाओं का सम्मान किया गया।इन महिलाओं ने राज्य में फिर से हेमन्त सरकार बनाने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कोडरमा में सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में जबरदस्त उत्साह है।राजद के लोग लालटेन लेकर भाजपा और भाजपा के विकास को ढूंढ रहे,लेकिन मिल नही रहा। उन्होंने बांग्लादेश घुसपैठ के मसले पर कहा कि देश के बॉर्डर से बांग्लादेश से लोग आ रहें है,तो गृह मंत्री कर क्या रहें है। बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहें और केंद्र सरकार सोई हुई है। दरअसल,भाजपा हिंदुस्तान-पाकिस्तान,हिन्दू-मुसलमान का नाम लेकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही। लेकिन झारखण्ड की जनता सब समझती है।इसबार के चुनाव में झारखण्ड की जनता माकूल जबाब देगी। राज्य में हेमन्त सरकार वापस आएगी और कोडरमा से सुभाष प्रसाद यादव भारी मतों से विजयी होंगे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार सिन्हा उर्फ सुनील यादव ने कहा कि राजद में सुभाष प्रसाद यादव ही जॉइन कराए थे। सुभाष प्रसाद यादव संकट में है,लोगों का झुकाव इनके तरफ है। इसलिए मतभेद को दूर कर दो कदम आगे बढ़कर राजद प्रत्याशी को तन मन धन से जिताने के लिए अब काम करेंगे। मौके पर राजद नेता किशोर कुणाल, घनश्याम तुरी, राजेश यादव, मेघा देवी, रघुनंदन झा, मनोज यादव, रमेश पंडित आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी