जनता का निर्णय ही सर्वमान्य और सर्वोपरि जनता का जनादेश का सम्मान -रामधन यादव
जनता का निर्णय ही सर्वमान्य और सर्वोपरि जनता का जनादेश का सम्मान -रामधन यादव
प्रेम भारती
कोडरमा। लोकतंत्र के महापर्व में जनता का निर्णय ही सर्वमान्य और सर्वोपरि है।कोडरमा की जनता का जनादेश का सम्मान है। जनता ने जो फैसला सुनाया है,उस फैसले का राष्ट्रीय जनता दल तहे दिल से स्वागत करती है। उक्त बातें राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि कोडरमा में राजद के पक्ष में परिणाम नही आया, जिसका मलाल है। लेकिन जनता ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। जीत-हार का आंकड़ा काफी कम रहा है,जिसका आंकलन और समीक्षा पार्टी की बैठक में भी की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में इतिहास रचकर हेमन्त सरकार दुबारा सत्ता में आई है। इस सरकार में राजद कोटे के 4 विधायक जीत कर आए है। राज्य और कोडरमा की जनता के ज्वलंत मुद्दे की समाधान को लेकर राजद अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएगी।उन्होंने कहा कि राजद का जनता मालिकों की सेवा पहले की तरह ही जारी रहेगी। उन्होंने कोडरमा की जनता को संघर्ष के रास्ते मे सहयोग के लिए आभार जताया है।साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के मेहनत के प्रति भी आभार जताया है।श्री यादव ने कहा कि परिणाम भले ही राजद के पक्ष में नही आया है,लेकिन कोडरमा के 80 हज़ार से ज्यादा मतदाताओं का भरोशा राजद पर कायम रहा है। राजद सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और हेमन्त सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में शिद्दत से जुटेगी। उन्होंने कहा कि कोडरमा के राजद कार्यकर्ताओ और समर्थकों का हौसला बुलंद है और जनता से सीधे जुड़कर सेवा जारी रखेगी।
Comments
Post a Comment