भाजपा हटाओ झारखंड बचाओ तेजस्वी यादव

 भाजपा हटाओ झारखंड बचाओ तेजस्वी यादव





प्रेम भारती 


सतगावां प्रखंड के ग्राम रामडीह के टोला रामशाला शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तेजस्वी यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड बचाओ भाजपा को भगावो, झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर माह महिलाओं को 2500रूपया मिलेगा। भाजपा को हराना है। भाजपा मुस्लिम विरोधी दल जिससे लोग परेशान हैं। महागठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा, भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 13तारीख को लालटेन के 3 नम्बर बटन दबाकर सुभाष यादव को कोडरमा विधानसभा सभा चुनाव जिताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव ने किया।मंच संचालन उपेंद्र यादव ने की।जनसभा में मुकेश सहनी , सुभाष प्रसाद यादव के पत्नी ललिता देवी , संजय यादव ,पूर्व केंद्रीय मंत्री झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ,बिहार विधानसभा सदस्य सतीश दास, बिहार विधानसभा सदस्य मुन्ना यादव, प्रदेश सचिव कमलेश यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष अमित यादव, जिला परिषद अध्यक्ष जिला अध्यक्ष रामधन यादव ,अवधेश यादव ,महेंद्र यादव, रवींद्र सांडील, विनोद यादव ,शंकर यादव ,दिलीप यादव ,उपेंद्र यादव , सुबोध यादव, अशोक यादव ,गुलाम बाबू ,डॉक्टर सरजू प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी