जी.एस. पब्लिक स्कूल में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस
जी.एस. पब्लिक स्कूल में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस
प्रेम भारती
बच्चों के आकर्षक बैंड,नृत्य संगीत व पिरामिड ने सबों का मन मोहा- नितेश कुमार सिंह
डोमचांच स्थित जी. एस. पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रांगण में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर मनाया गया साथ ही स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक झांकी,गीत-नृत्य,
आकर्षक पिरामिड एवं देशभक्ति अभिभाषण प्रस्तुत सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडो- तोलन कर सलामी दी गई साथ ही संबोधित करते हुए कहा कि भारत इस वर्ष 26 जनवरी 2025 को 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है । इसी दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था । इसी उपलक्ष्य में इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं।
समारोह में उपस्थित अतिथिगण में
विधायिका डॉ. नीरा यादव ने भी बच्चों को अपना आशीर्वचन दिया वही मौके पर डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव , थाना प्रभारी प्रेम कुमार, नगर अध्यक्ष राजकुमार मेहता, उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ मेहता, समाजसेवी रोहित मेहता, बसंत मेहता, समाजसेवी नीलकंठ सिंह, प्रेमचंद सिंह, भारत नारायण मेहता ,कामाख्या नारायण सिंह, मुकेश कुमार, देवेंद्र मेहता, राजेश सिंह ,परवेज आलम, शक्ति सिंह, अजय कृष्णा वर्णमाला, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अनुज सिंह, सदानंद पांडे, सुषमा पांडे ,सरोज मेहता ,नकुल सिंह ,रफीक अंसारी, रजनीकांत मेहता ,वीरेंद्र कुमार ,राजेश्वर पांडे, डॉक्टर कामेश्वर चौधरी , अशोक यादव, शशि भूषण मेहता, सुरेश यादव, संजय सिंह आशीष मेहता, प्रभास लाल रावत, सैकड़ो समाजसेवी लोग तथा अभिभावक गण कार्यक्रम में शामिल हुए।
उपस्थित विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने इस अवसर पर सबो को ढेरों शुभकामनाएं दी साथ ही अपने संबोधन में कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिवार पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के रास्ट्रीय पर्व को मना रहा है।
गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।
उपस्थित उपनिदेशक नीरज सिंह ने भी अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं व अपने आशीर्वचन देते हुए कहा प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचायो तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।
विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं साथ ही कहा इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। 26 जनवरी के दिन नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमे भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेजों व सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाता है, रैलियां निकाल कर नारे लगाए जाते हैं और वीर सपूतो को याद किया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित कोऑर्डिनेटर सोनी चंदन ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा यह राष्ट्रीय त्यौहार सभी भारतियों के द्वारा बेहद खुशी तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य होने के महत्व को सम्मान देने के लिये इसको मनाया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंड निरीक्षक के रूप में शिक्षक के.के. पाठक,पिरामिड निरीक्षक रविकांत, सी.सी.ए. प्रभारी मो. इल्यास अंसारी, ममता सिन्हा, अनिता थापा एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी पूरी भागीदारी निभाई।
Comments
Post a Comment