राज इंटरनेशनल विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस
राज इंटरनेशनल विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस
अनेकता में एकता ही इस देश की शान है
इसलिए तो मेरा भारत देश महान है
प्रेम भारती
कोडरमा न्यू कॉलोनी स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल, में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री रामलखन सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी देकर सम्मान देते हुए विद्यार्थियों ने निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश ग्रहण किया।
विश्वबन्धुत्व की भावना को साकार करें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल घोष ने कहा कि आज का छात्र देश का भावी कर्णधार है। आदर्श छात्र, आदर्श नागरिक बनकर अपने उत्तरदायित्व तथा कर्तव्य का निर्वहन उन्हें करना चाहिए। 2025 का गणतंत्र दिवस, गणतंत्र की आत्मा से रूबरू होने के लिए, संविधान की प्रस्तावना है। विश्वबन्धुत्व की भावना को साकार करने के लिए सभी को प्रयत्न करना चाहिए। शिक्षा ही सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का माध्यम है। शिक्षा के द्वारा ही संविधान की प्रस्तावना को साकार करके गणतंत्र दिवस के महत्व के प्रति जन जागृति लाई जा सकती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय निरंतर बच्चों के विकास के लिए नई नई गतिविधियाँ करता है और सिर्फ हमारा विद्यालय धीमी गति से सीखने वाले बच्चों के विकास के लिए विशेष कक्षाएं चलाता है। यहाँ सबसे बड़ा डिजिटल क्लास है जहाँ बच्चे रोज नये नये एक्टिविटीज सीखते हैं।
मेरे सपनों का भारत
कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों - मेरे सपनों का भारत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम, अपना देश हिंदुस्तान, इंडियन हैरिटेज एण्ड कल्चर, स्वच्छ आगरा हरित आगरा पर हाथों मे लिये गये संदेश पट्टिका द्वारा राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को प्रदर्शित किया गया। इन पट्टिकाओं के द्वारा लोगों में देश प्रेम की प्रबल भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया। लघु नाटिका द्वारा गणतंत्र दिवस के पर्व पर भारतीय संविधान के मूल्यों-धर्मनिरपेक्षता, प्रजातंत्र, गणतंत्र, समाज, समानता, भाईचारा, अभिव्यक्ति की आजादी आदि को दर्शाया गया। यू.के.जी. के नन्हें मुन्ने छात्रों ने मनमोहक और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। विषय पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों की वाह-वाही लूटी। छोड़ो कल की बातें जैसे गाने पर प्रस्तुति दी।
स्वंतत्र भारतीय होने पर गर्व
विदयालय के निदेशक संपा सिंह ने सभी को कर्तव्य निर्वहन करते हुए राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए योगदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक संपा सिंह ने 76वां गणतंत्र दिवस के पर्व पर स्वंतत्र भारतीय होने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीयों को विश्व में अपनी पहचान कायम करने के लिए गर्व होना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि सभी को अपने परिवार और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
इन्हें मिला पुरस्कार
जिला प्रशासन द्वार अयोजित गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 8 की आयशा नोमानी को उत्कृष्ट प्रदर्शऩ के लिए अध्यक्ष रामलखन सिंह के द्वार| सम्मनित किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी- रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डेय, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, बाल गंगाधर तिलक आदि के गणवेश में नन्हें मुन्हें विद्यार्थियों ने कविताओं की मनमोहक प्रस्तुति से स्वतंत्रता सेनानियों के महत्वपूर्ण अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रस्तुति में स्कूल अध्यापिका अनिता सिंह और उजाला रानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा और कार्यक्रम का संचालन कक्षा पांच की रिद्धिमा सिंह और कक्षा सात की अंशिका अनुराग ने किया इसमें उनका सहयोग काजल कुमारी और पूजा शेखर ने किया | कार्यक्रम के अंत में समन्वयक सुरेन्द्र नोनिया ने सभी माता-पिता तथा अभिभावकों का धन्यवाद दिया | इस अवसर पर एमडी इकबाल, इंदु ज्योत्सना , चंपा,अनिता, ज्योति काजल, सुष्मिता ,उजाला ,आदित्य कुशल, स्पोकन इंग्लिश प्रभारी रिजवान आदी मौजुद रहे।
Comments
Post a Comment