कोडरमा पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रेम भारती
कोडरमा 20/21 अक्टूबर 2024 की रात्रि को कोडरमा पुलिस के द्वारा कोडरमा थाना अंतर्गत ग्राम वृन्दा स्थित एक घर में अवैध रूप से अफीम रखने एवं अफीम के अवैध व्यापार का पैसा रखने वाले के घर में छापामारी की गई थी। छापामारी के दौरान एक करोड़ सात लाख दस हजार तीन सौ बीस रू (1,07,10,320 रू) नगद एवं 58 ग्राम अफीम बरामद किया गया था। जिसमे एक अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त घटना को लेकर कोडरमा थाना कांड सं0-228/24 दिनांक- 22.10.2024 धारा- 317 (5) 3 (5)/18/22/27 एन०डी०पी०एस० दर्ज किया गया था। इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर लगातार छापामारी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को प्राप्त गुप्त सूचना आधार पर गठित टीम के द्वारा चतरा जिला के ग्राम गिद्धौर में छापामारी कर एक अप्राथमिक अभियुक्त अनिश कुमार उर्फ सुबोध को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस संर्दभ में कोडरमा थाना के द्वारा विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिश कुमार उर्फ सुबोध कुमार, पिता- तिरथ दांगी, सा० थाना- गिद्धौर, जिला- चतरा है। जप्त समाग्री • दो मोबाईल (एक मोटोरोला एवं एक सैमसंग कंम्पनी। छापामारी दल में – प्रभारी, सुजीत कुमार, कोडरमा थाना, पु०अ०नि० बमबम कुमार, कोडरमा थाना, सशस्त्र बल, कोडरमा थाना।
Comments
Post a Comment