एकता की बंधन में नही बंधे तो लोकतंत्र-संविधान नही बचेगा-सुभाष

राजद का सदस्यता अभियान का शुभारंभ राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने अपने आवास से शुरू की अभियान,दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता




एकता की बंधन में नही बंधे तो लोकतंत्र-संविधान नही बचेगा-सुभाष


प्रेम भारती 

कोडरमा। राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड में एक करोड़ सदस्य बनाने का संकल्प लिया है।झारखण्ड बिहार बॉर्डर पर बसा कोडरमा राजद की गढ़ रही है।कोडरमा जिले में राजद का सदस्यता अभियान का शुभारंभ पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने शुक्रवार को अपने झुमरी तिलैया आवास से शुरू की। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें राजद नेता ने सदस्य्ता रशीद सौंपी।राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि झारखण्ड में एक करोड़ सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है। झारखण्ड में राजद का जनाधार है और जनता मालिकों को एकजूट करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल शिद्दत से पार्टी की विचारधारा से जोड़ कर सदस्य बनाएगी।उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव      ने गरीब गुरबो के अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है। सामाजिक-आर्थिक न्याय का रास्ता प्रशस्त किया है।लेकिन वर्तमान देश की परिस्थिति में लोकतंत्र और संविधान पर सुनियोजित हमला हो रहा है।उन्होंने कहा कि एकता के बंधन में नही बंधे, तो देश मे लोकतंत्र और संविधान नही बचेगी।उन्होंने कोडरमा जिले के सभी न्याय पसंद और बाबा साहब,पेरियार,ज्योतिबाई फूले, कर्पूरी ठाकुर,लालू प्रसाद यादव के विचारों को मानने वाले जनता मालिको को एकता के बंधन में बंधकर राजद की सदस्यता अभियान को सशक्त बनाने की अपील की।मौके पर कंचन यादव,सदानंद सिंह, अशोक यादव,घनश्याम तुरी,विजय यादव, चरणजीत सिंह,महेश यादव,धीरज यादव,नीरज कुमार,संजय दास,धनंजय साव,पूजन केशरी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म, सीटू ने की कड़ी भर्त्सना

कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच अभियुक्त, तीन वाहन को किया जप्त

होटल व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नगद एवं मादक पदार्थ के साथ सोना मिलने की सूचना देर रात से नोट की गिनती जारी