ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को भारतीय रत्न सम्मान पुरस्कार से किया गया सम्मानित
ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को भारतीय रत्न सम्मान पुरस्कार से किया गया सम्मानित
प्रेम भारती
कोडरमा लारियाडीह ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सह निदेशक पंकज सिंह को शिक्षा क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए इस वर्ष भारतीय रत्न सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित प्रयासों को मान्यता देता है। पंकज सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक परिणामों में सुधार किया है, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता प्राप्त की है। उन्होंने बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कुशल बनाया है और बच्चों को नैतिक शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाया है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना न केवल पंकज सिंह के लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार उन सभी शिक्षकों और छात्रों को प्रेरित करेगा जो शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं।पंकज सिंह का मानना है कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के समग्र विकास का माध्यम है। उनका यह दृष्टिकोण विद्यालय की प्रगति और छात्रों की सफलता में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पंकज सिंह ने यह सम्मान अपने उन शिक्षकों एवं उन छात्रों को समर्पित किया जिन्होंने इन्हें एक अच्छा शिक्षक और गुरु बनने में सहयोग दिया। विद्यालय परिवार की ओर से इन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दिए गए।
Comments
Post a Comment