अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कोडरमा का जिला सम्मेलन संपन्न
अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कोडरमा का जिला सम्मेलन संपन्न
प्रेम भारती
झुमरी तिलैया अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई कोडरमा का जिला महासम्मेलन प्रखंड मैदान झुमरी तिलैया में आयोजित की गई । सम्मेलन के पूर्व भीमराव अंबेडकर संत गाडगे एवं स्वर्गीय मथुरा राम के चित्र पर माला अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वही अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांके विधायक सुरेश बैठा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को उद्घाटन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनिंदर राम ने किया वही संचालन मिथिलेश कुमार एवं राम रतन अवध्या ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्ष भाषण में अपने अध्यक्षीय भाषण में मनिंदर राम ने कहा कि कोडरमा जिला का सम्मेलन पूरे झारखंड को संदेश देगा इससे दलित एकता कायम होगा। संविधान पर जो खतरा है उसके खिलाफ संघर्ष तेज होगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि प्रदेश के स्वजातियों ने जो मुझे जिम्मा सौपा है उसे निष्ठा पूर्वक निभाएंगे। बहुत जल्द ही झारखंड के दलितों को संगठित कर मोराबादी मैदान रांची में बहुत बड़ा फूल उलगुलान होगा जो लोग संविधान कमजोर कर रहे हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा । सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि देश में केंद्र की सरकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान को कमजोर कर रही है, निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है अगर निजीकरण पूर्ण रूप से फैल गया तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा सम्मान नागरिक संहिता कानून संविधान के साथ विश्वास घात है। संविधान के जरिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ों को जो अधिकार दिया गया है। उसे सम्मान नागरिक सहायता कानून लाकर कमजोर किया जा रहा है एक देश एक कानून देश में नहीं चलेगा एक शिक्षा एक स्वास्थ्य की बात होनी चाहिए सबको शिक्षा सम्मान मिलना चाहिए लेकिन देश में दो तरह की शिक्षा पद्धति चल रही है इसको समाप्त करना होगा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिला में बरसों पहले दलित एकता बनाकर दलितों पर हो रहे हमले के खिलाफ संघर्ष चलता रहा आज के सम्मेलन में पूरे झारखंड में संदेश जाएगा की संविधान के खिलाफ छेड़छाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। संविधान जब बचेगा तब लोकतंत्र बचेगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष खगेंद्र राम ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए दलितों को संगठित होना होगा पूरे देश में संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरना होगा जिस तरह 2 अप्रैल 2018 को एससी एसटी एक्ट छेड़छाड़ के खिलाफ संघर्ष हुआ था पुण इसे संविधान बचाने के लिए दोहराने होगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनोज रजक ने कहा कि केंद्र सरकार दलितो एवं अल्पसंख्यकों के ऊपर लगातार हमला कर रही है इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने की आवश्यकता है सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया ने कहा कि दलित समाज से अंधविश्वास हटाना होगा तभी समाज का विकास होगा। रविदास समाज से प्रकाश आंबेडकर पासवान समाज से प्रेम प्रकाश तुरी समाज से घनश्याम तुरी भुइयां समाज से इंद्रदेव राम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद राम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शारदा देवी गीरीडीह जिला अध्यक्ष अजीत रजक चतरा जिला अध्यक्ष आदित्य बैठा और बोलिए चतरा जिला अध्यक्ष कृष्णा रजक चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष पवन रजक डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष अमर रजक मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष दीपक राम नगर जयनगर प्रखंड अध्यक्ष जनकदेव राम अध्यक्ष राजेश कुमार रजक कोडरमा प्रखंड प्रखंड सचिव दिनेश रजक महेश रजक अर्जुन राम सतीश रजक रविंद्र रजक सीताराम रजक विनय राम नारायण राम वीरेंद्र रजक सूरज देव रजक नरेश रजक मनोज रजक सुरेंद्र रजक पिंटू रजक अर्जुन राम अंगलाल राम सुनील रजक रविंद्र रजक एम चंद्र कैलाश प्रसाद विनय कुमार विजय रजक दुर्गाराम मुनीलाल रजक इंद्रदेव राम कौशल्या देवी बबिता देवी किरण देवी आशा देवी लक्ष्मी देवी लक्ष्मी देवी सरस्वती देवी सविता कुमारी यशोदा देवी चमेली देवी पूनम देवी आदि लोगों ने संबोधित किया धन्यवाद ज्ञापन मुन्नीलाल रजक ने किया इस कार्यक्रम में अंबेडकर की जीवनी पर पहाड़पुर निवासी किशोरी दास के द्वारा बीच-बीच में गीत प्रस्तुत किया जो भीड़ को बांधे रखा।
Comments
Post a Comment